चौकी कंडरका पुलिस टीम की गोडगिरी में जुआ पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 01 दिसम्बर 2025 को पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम गोडगिरी बाजार चौक में आम जगह पर कुछ लोगो के द्वारा 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआडी पकड़े गए।
जिसमें पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियों नकुल राम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी खमतराई चौकी कंडरका, प्रेमकिशोर वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी गोडगिरी, सनत वर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी पाहरा थाना नंदनी, दीपक कुमार धीवर उम्र 29 वर्ष निवासी गोडगिरी चौकी कंडरका, पुष्पेन्द्र पाटिल उम्र 18 वर्ष निवासी गोडगिरी चौकी कंडरका, भुपेन्द्र कुमार पाटिल उम्र 42 वर्ष निवासी गोडगिरी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 3170 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, आरक्षक योगेश साहू, हेमंत साहू, डामेश्वर वर्मा, विजय दिवाकर, मुरली सोनी सहित चौकी कंडरका के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।