क्षमता संवर्धन कार्यशाला अवश्य ही आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित होगी - प्रशांत कुमार

क्षमता संवर्धन कार्यशाला अवश्य ही आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित होगी - प्रशांत कुमार 

डीएवी जांता के शिक्षक दो दिवसीय द्वितीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला भिलाई में हुए प्रशिक्षित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 भिलाई में द्वितीय दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान के प्रमुख, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रशिक्षण समन्वयक प्रमुख व प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको प्रशांत कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में कुल चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शानदार आयोजन किया गया। प्रथम दो दिवसीय जुलाई माह व द्वितीय दो दिवसीय अभी नवंबर माह में सम्पन्न हुआ। जिसमें सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जोन-डी डॉ बीपी साहू के कुशल मार्गदर्शन में चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला संचालित किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को रूचिकर बनाने व दिक़दर्शित करने में आयोजन स्थल प्रभारी प्राचार्य प्रियंका शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके मार्गदर्शन में दो दिवसीय द्वितीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शानदार आयोजन किया गया था।
         इस कार्यशाला में डीएवी सी ए ई द्वारा चयनित विभिन्न डीएवी विद्यालयों के अलग-अलग विषयों के मुख्य प्रशिक्षण प्रशिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने पूरी तन्मयता एवं कुशलता के साथ सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया एवं शिक्षकों में नई ऊर्जा भरने का भरपूर प्रयास किया। 
   छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान के प्रमुख, क्षेत्रीय अधिकारी व प्रशिक्षण समन्वयक प्रमुख प्रशान्त कुमार ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमे हमेशा सीखना चाहिए जन्म से अंतिम सांस तक सीखते है। यह कार्यशाला अवश्य ही आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित होगी एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी। आने वाले समय में हम व आप सभी मिलकर हमारे डीएवी संस्थान के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान कर एवं उन्हें सफलता के उच्चतम शिखर तक ले जाने का सफल प्रयास करते आ रहे और पूरे लग्न मेहनत से करेगें। बच्चों को एक सफल तथा आदर्श व्यक्ति बनाने का जो बीड़ा उठाया गया है और उस पर हमारी यह पुनीत संस्था डीएवी एक अग्रणी भूमिका में नजर आएगी। 
         उन्होंने समस्त प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए अपनी शुभकामनाएं अर्पित की और आशा व्यक्त की कि यह संवर्धन कार्यशाला उनके लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ