रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया बेमेतरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन

रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया बेमेतरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 नवम्बर 2025 - रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया बेमेतरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम बिलई में 6 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन समारोह 12 नवंबर 2025 को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिलई परिसर में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बिलई के सरपंच नीरा कृष्णा साहू तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला की प्राचार्या श्रीमती यशोदा साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने की। शिविर का संचालन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साक्षी बजाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. यूके ध्रुव, डॉ. टीडी साहू, डॉ. असित कुमार पांडे, श्रीमती कुंती बंजारे, डॉ. हेमलता निराला, डॉ. भारती बघेल, डॉ. प्रीति पैंकरा, डॉ. राजेश्वरी कुर्रे, डॉ. सरिता शर्मा एवं संजीव गुर्जर उपस्थित रहे। 
         कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया। स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामवासियों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों के सामाजिक समर्पण की भावना की प्रशंसा की और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।