एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा विगत चार दिवस में 207 वाहन चालको पर कार्यवाही

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा विगत चार दिवस में 207 वाहन चालको पर कार्यवाही 

यातायात नियम उल्लंघन करने वाले 207 वाहन चालको में 160 से ली गई 48600 रु समन शुल्क एवं 47 प्रकरण न्यायालय पेश 

विगत चार दिवसो में आबकारी एक्ट में 33 एवं कोटपा एक्ट में 149 पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
इसी क्रम में विगत चार दिवस में थाना बेमेतरा 38 चालान में 38 वाहन चालक, थाना नवागढ 08 चालान में 08 वाहन चालक, थाना नांदघाट 13 चालान में 13 वाहन चालक, थाना परपोडी 03 चालान में 03 वाहन चालक, थाना बेरला 12 चालान में 12 वाहन चालक, चौकी देवकर 24 चालान में 24 वाहन चालक, चौकी मारो 20 चालान में 20 वाहन चालक, चौकी कंडरका 18 चालान में 18 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 10 चालान में 10 वाहन चालक, चौकी संबलपुर 07 चालान में 07 वाहन चालक, थाना बेमेतरा 38 चालान में 38 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 47 चालान में 47 वाहन चालक, कुल 207 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 47 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 160 प्रकरण में 48600 समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 
        इसी क्रम में विगत चार दिवस में थाना बेमेतरा, नांदघाट, खम्हरिया, चंदनू, बेरला एवं देवकर, देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 33 प्रकरण में 33 आरोपी के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
 इसी क्रम में विगत दो दिवस में जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना नवागढ 39 प्रकरण, थाना दाढी 17 प्रकरण, थाना बेरला 32 प्रकरण, थाना चंदनू 11 प्रकरण, चौकी कंडरका 40 प्रकरण, चौकी संबलपुर 10 प्रकरण, कुल 149 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया हैं। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।