नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी जीवन व जयलाल गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी जीवन व जयलाल गिरफ्तार 

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 नवंबर 2025 - आवेदक रिंकू निर्मलकर उम्र 25 साल साकिन ओडिया पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा एवं विजेन्द्र देवांगन निवासी बेमेतरा, छत्रपाल निर्मलकर निवासी ओडिया, संतोष निर्मलकर निवासी जोगीपुर कवर्धा, रुखमणी यादव निवासी कारेसरा बेमेतरा एवं होमेश्वर साहू निवासी कारेसरा बेमेतरा ने आरोपीगण जीवन कामडे व जयलाल मारकण्डेय के खिलाफ लिखित शिकायत आवेदन पत्र दिया था कि हम लोगों को शासकीय विभागों में पदस्थापना करूंगा कहकर हमसे 01-01 लाख रू नगद विजेन्द्र देवांगन से 02 लाख रू अन्य लोगों से भी लम्बा रकम लेकर गबन किया गया है। आज तक न नौकरी में पदस्थापना नियुक्ति मिली और न ही पैसा मिला है। हमें अभी तक जानकारी मिली है कि पंडरिया कवर्धा क्षेत्र एवं गंडई छुईखदान थाना क्षेत्र में भी लाखो रूपए का गबन किये है और जेल गये थे। आवेदन जांच पर आरोपीगण जीवन कामडे एवं जयलाल मारकण्डेय ने विजेन्द्र देवांगन से 02 लाख रू, रिंकू से 01 लाख रु, छत्रपाल निर्मलकर से 01 लाख रू, संतोष निर्मलकर से 01 लाख रू, उसके लडके चंद्रप्रकाश निर्मलकर को नौकरी लगाने, रूखमणी यादव से 01 लाख रू उसके भाई अमित यादव को नौकरी लगाने, होमेश्वर साहू से 06 लाख रू सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर कुल 12 लाख रू नगद लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपीगण के खिलाफ अपराध सदर धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
      जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा को थाना व साइबर सेल टीम के साथ अपराध विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
         प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी जीवन कामड़े पिता दुखुराम कामड़े उम्र 54 साल साकिन वार्ड नंबर 14 टिकरीपारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई, जयलाल मारकण्डेय पिता प्यारेलाल मारकण्डेय उम्र 34 साल साकिन अतरगढ़ी थाना बेरला जिला बेमेतरा को दिनांक 25.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।  
   इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि जितेन्द्र कश्यप, आरक्षक जयकिशन साहू, संतोष धीवर, पुरूषोत्तम कुम्भकार सहित अन्य पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।