एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला पुलिस ने 05 जुआडियों से 2370 रु एवं तास किया जप्त

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला पुलिस ने 05 जुआडियों से 2370 रु एवं तास किया जप्त  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।   
      जिसके तहत 09 नवंबर 2025 को थाना बेरला स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सोरला पेट्रोल पंप के पीछे आंवला बाडी के पास कुछ जुआडी 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना बेरला पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडी पकड़े गए। 
    जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियों भोलाराम कुर्रे उम्र 26 वर्ष निवासी सिंघौरी चौकी देवरबीजा, अभिषेक साहू उम्र 19 वर्ष निवासी खम्हरिया चौकी देवरबीजा, श्रीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघौरी चौकी देवरबीजा, गोकुल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी भिलौरी थाना बेरला, खिलेन्द्र साहू उम्र 20 वर्ष निवासी भिलौरी थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 2370 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। 
     उक्त कार्यवाही में थाना बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक तुकाराम निषाद, धनसाय मिरे, संदीप गायकवाड, राजु धीवर, प्रीतेश महिलांग, सुरेन्द्र जांगडे सहित समस्त थाना बेरला स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।