एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ली अपराध समीक्षा एवं आगामी दीपावली त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले के अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ली अपराध समीक्षा एवं आगामी दीपावली त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले के अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक 
 
आगामी त्यौहारो पर मुस्तैद होकर बदमाशो पर नजर रखने, सराफा और मुख्य बाजारों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग के दिए निर्देश 

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में अपराध समीक्षा एवं आगामी दीपावली त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दीपावली त्यौहार नगर की परम्परा के अनुरूप शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, दीपावली त्यौहार में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रों में यदि किसी प्रकार के असामाजिक तत्व है, तो उन संदिग्ध निगरानी बदमाशों पर निगाह रखने तथा आवश्यकतानुसार उचित कानूनी कार्यवाही करने निर्देशित किए। दीपावली में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करने, पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए। सराफा एवं प्रमुख बजारो, भीड भाड वाले स्थालों पर पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग करने, नाकेबंदी लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने निर्देश दिए गए। 

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सभी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाजारो में भ्रमण के दौरान व्यवसायियों से दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने एवं कैमरा सुचारू रूप से काम करें, इसकी व्यवस्था करने समझाईश देने। दीपावली का त्यौहार है फटाके प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर बिक्री हो, सुरक्षा के प्रबंध हो, फायरब्रिगेड, रेत, पानी, फोम, इलेक्ट्रीशियन उपलब्ध हो, लाइसेंस के शर्तों का पालन हो सुनिश्चित करें, उल्लंघन एवं अवैध भंडारण पाए जाने पर कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 
      दीपावली पर्व के दौरान सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार से धार्मिक, राजनितिक, सामाजिक द्वेष को बढाने वाले ऐसी कोई संदेशों को फॉरवर्ड न करें और साथ ही अपने आस पास के लोगों को ऐसा करने से रोकने की अपील की गई। तथा असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध ठोस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने, आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अपने थाना क्षेत्र में स्वयं थाना प्रभारी को भ्रमण करने एवं निगरानी बदमाश, माफी एवं गुण्डा बदमाशो, सजायाब, सस्पेक्ट की चेकिंग करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
    उन्होनें सभी प्रभारियों को कहा कि अपने थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना की कारणों सहित स्थान के साथ समीक्षा कर लेवें, कैसे कम कर सकते है उसके अनुरूप कार्यवाही करें ट्रैफिक में POS मशीन उपलब्ध है ट्रैफिक के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में बुला कर संयुक्त पारदर्शी शिकायत विहीन कार्यवाही करें, लक्ष्य लेकर दुर्घटना में कमी लायें, इसके लिए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें, सभी थाना/चौकी एवं ट्रैफिक, चेकिंग पॉइंट एवं समय का अनुमोदन कराने तथा थाना/चौकी प्रभारी ऐसे बदमाशों को चिन्हांकित करे जो अवैध हथियार चाकू, कट्टा रख कर घुमतें है कार्यवाही की जाए। 
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों से क्षेत्र की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में थाना/चौकी व बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें, स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें एवं निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें - क्षेत्र में जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशीली दवाओं की गतिविधियों की जानकारी एकत्र करें। गुंडा, निगरानी, सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत निगरानी रखें। क्षेत्र के भौगोलिक विवरण, प्रमुख जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं वरिष्ठ व्यक्तियों की जानकारी संकलित करें। विवादग्रस्त क्षेत्र, अपराधिक ठिकानों, मेले-त्योहारों, डेरा डालने एवं घुमक्कड़ लोगों की गतिविधियों एवं क्षेत्र में चल रहे पुराने विवादों एवं विवाद का कारण की जानकारी नियमित रूप से बीट पुस्तिका में अद्यतन करने। 
  एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सायबर प्रहरी अभियान और त्रिनयन एप के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने "सशक्त एप" के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। 
    एसएसपी बेमेतरा ने कहा कि नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
         उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। 
  उन्होंने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना और चौकी में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर बल दिया। 
    कम्यूनिटी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान को सक्रिय करने की बात कही। उन्होंने म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए। 
      महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण एवं गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोजबीन के लिए "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। 
     उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने और अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 
       मीटिंग में संशोधित नए कानून के संबंध में विवेचकों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा, चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।  
  एसएसपी बेमेतरा ने थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माइनर एक्ट की कार्यवाही करने, ताकि अपराधों की रोकथाम की जा सके। न्यायालय द्वारा जारी समंस वारंटो की तामीली शत प्रतिशत करने, स्थाई वारंटों की तामिली शीघ्र करने, महिला एवं बच्चो संबंधी अपराधों का निराकरण करने, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी गई विवेचना संबंधी बारिकियों पर विशेष रूप से ध्यान देने कहा तथा कार्यवाही में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही बरतने निर्देश दिए। धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, पेंशनदारान, 173 (8) के तहत आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी एवं 299 के फरार आरोपियों को भी तस्दीक करने, लघु अधिनियम, जिला बदर एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने, लंबित संमंस, लंबित वारंट व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किए जाने आवश्यक निर्देश दिए। 
       वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।