प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 02 अक्टुबर 2025 - विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी थाना साजा में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय व स्टॉप द्वारा पूरे विधी विधान से पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया।
इस अवसर पर निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सउनि बनवारी प्रसाद सोनकर, प्रधान आरक्षक फागेश्वर देशमुख, विजेंद्र सिंह,पवन सिंह, दुर्गेश तिवारी, आरक्षक राजू यादव, गोकुल सोनी, गोलू राम पटेल, रामानुज जायसवाल, तोरण डहरिया, महिला आरक्षक सरल भारती सहित अन्य सभी स्टॉप उपस्थित रहें।