प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 अक्टुबर 2025 - विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी थाना परपोडी में प्रभारी डीएल सोना व स्टॉप द्वारा पूरे विधी विधान से पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव सहित अन्य सभी स्टॉप उपस्थित रहें।