एसएसपी ने सभी को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 अक्टुबर 2025 - विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षित केन्द्र बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा भवानी एवं शस्त्र की पूजा, हवन विधि विधान से की गई। उन्होने पुलिस परिवार एवं बेमेतरा की जनमानस की शांति एवं सुख समृद्धि की कामना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, आर्म्स शाखा सउनि राममिलन सिंह, सउनि माधव साहू, विष्णु सप्रे, आचार्य अभिषेक दुबे एवं रक्षित केन्द्र सहित पुलिस कार्यालय व थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वहीं जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो के द्वारा भी अपने अपने थाना/चौकी में शाक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्र की पूजा विधि विधान से की गई।