कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा का जन्म दिवस
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का जन्म दिवस बेमेतरा विधानसभा में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह मनाया गया। कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखते ही बन रहा था। पूर्व विधायक का जन्म दिवस उनके निज कार्यालय के अलावा नगर पंचायत बेरला स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पूर्व विधायक के साथ जन्मदिवस मनाया। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ही ग्राम देवरबीजा में भी जन्मदिवस का आयोजन हुआ, जहां पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल होकर कार्यकर्ताओं से उनकी बधाइयां तथा शुभकामनाएं ग्रहण की। साथ ही साथ बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोइनाभाटा में भी जन्म दिवस का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बधाई तथा शुभकामनाओं को स्वीकार किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का इस तरह प्यार और सम्मान ही मेरी पूंजी है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र मेरा घर है, लोग मुझे अपने पुत्रवत, बड़े भाई के नाते, छोटे भाई के नाते, परिवारजन के नाते जन्मदिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके द्वारा दिए गए इस प्यार और सम्मान के लिए मैं आभारी हूं और आप सभी से यह वादा करता हूं कि यह रिश्ता हमेशा यूं ही बना रहेगा।