युवा, महिलाएं व वरिष्ठजन एक सशक्त समन्वय के साथ समाज के विकास में देंगे योगदान - नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेरला भारत भूषण साहू

युवा, महिलाएं व वरिष्ठजन एक सशक्त समन्वय के साथ समाज के विकास में देंगे योगदान - नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेरला भारत भूषण साहू 

भारत भूषण साहू 143 वोट से चुनाव जीतकर बनें तहसील साहू संघ अध्यक्ष 

तखत बने संगठन सचिव, बहल साहू उपाध्यक्ष, सुमन साहू महिला उपाध्यक्ष 
प्रमोद गुप्ता बेमेतरा/बेरला - जिलें के बेरला ब्लाक के कर्मा भवन बेरला में तहसील स्तरीय साहू समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें भारतभूषण साहू ने 418 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार भीखू साहू को पछाड़ते हुए तहसील अध्यक्ष पद पर 143 वोट से जीत हासिल किया। उपाध्यक्ष पद पर बहल साहू को 399 वोट मिले, वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमर सिंह साहू को 289 वोट प्राप्त हुआ। इस प्रकार 110 वोट से बहल साहू विजयी हुए। वही महिला उपाध्यक्ष सुमन साहू को 372 मत प्राप्त हुआ, वे अपने निकटतम उम्मीदवार कल्याणी साहू को 55 मतों से हराया। 
    संगठन सचिव (पुरुष) पद पर तखत साहू को 411 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चेलाराम साहू को 277 वोट प्राप्त हुआ। इस प्रकार 134 वोट से तखत साहू विजयी हुए। वहीं संगठन सचिव (महिला) पद पर लक्ष्मी साहू को 389 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू साहू को 304 वोट प्राप्त हुआ। इस प्रकार 85 वोट से लक्ष्मी साहू विजयी हुए। यह चुनाव साहू समाज के संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ, जिसके अंतर्गत प्रत्येक तहसील और गांव में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। 
   नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेरला भारत भूषण साहू ने कहा कि उनके नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा, एकता और प्रगति की लहर आएगी। उनकी कर्मनिष्ठा, संगठन कौशल और समाज सेवा की भावना से साहू समाज नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन एक सशक्त समन्वय के साथ समाज के विकास में योगदान देंगे। 

युवा और मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने पर जोर - सुमन साहू 
महिला उपाध्यक्ष सुमन साहू ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं बल्कि दायित्व है। हमारा समाज परिश्रम, ईमानदारी और एकता की पहचान रखता है। अब समय है कि हम अपने संगठन को और सशक्त बनाएं, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता को हर घर तक पहुंचाएं। हम मिलकर युवा और मातृ शक्ति व समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।