बेमेतरा में सीएम आगमन पर मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था संबंधी आवश्यक सूचना व निर्देश

बेमेतरा में सीएम आगमन पर मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था संबंधी आवश्यक सूचना व निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 अक्टूबर 2025 - मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का 09 अक्टूबर 2025 को बेमेतरा प्रस्तावित प्रवास के मद्देनजर जिले में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा निम्न मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।

 पार्किंग व्यवस्था :- 
1. कृषि मंडी बेमेतरा पार्किंग स्थल - दुर्ग रोड एवं रायपुर-बेरला रोड से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग यहां की जाएगी।

2. कबीर कुटी एवं पिकरी पार्किंग स्थल - नवागढ़ एवं जिला कबीरधाम की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित।

मार्ग डाइवर्जन (वैकल्पिक मार्ग) :- 
1. दुर्ग से आने वाले वाहन - कोदवा से बेरला होते हुए रायपुर की ओर जाएंगे तथा साजा मार्ग से जिला कबीरधाम की ओर प्रस्थान करेंगे।

2. रायपुर से आने वाले वाहन - चोरभट्टी बाईपास होकर कवर्धा की ओर जाएंगे, जबकि कवर्धा से आने वाले वाहन बैजी बाईपास से होकर रायपुर की ओर जाएंगे।

   नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए संकेतों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारू बना रहे।