एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर दिए निर्देश

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 अक्टूबर 2025 - जिला मुख्यालय बेमेतरा में 09 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्तावित आगमन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफिंग किया गया। 
ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी और भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 
   ब्रीफिंग के दौरान डीएसपी राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक चंद्र देव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक राकेश कुमार साहू, राजकुमार साहू, शैल शर्मा, सउनि जितेन्द्र कश्यप, रेशम लाल भास्कर, उदल राम टांडेकर, संतोष धुर्वे, सुरेश सिंह, डीएसबी शाखा से प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।