प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 673/2019, धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार स्थायी वारंटी प्रदीप महिलांग पिता कमलेश महिलांग उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघनपुरी देवरबीजा जिला बेमेतरा को पकडा गया। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक आनंत कोठारी, आरक्षक प्रवीण वर्मा, प्रदीप ठाकुर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।