प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के नियम-7 के अंतर्गत रेत उत्खनन पट्टा आबंटन हेतु ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदार इस ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। ई-नीलामी हेतु बोली प्रारंभ करने की तिथि 07 नवंबर 2025 तथा अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। रेत खदानों के आबंटन से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी की वेबसाइट mstcecommerce.com, जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bemetara.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर (खनि शाखा) बेमेतरा एवं संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है। इस ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से जिले में रेत खनन कार्य को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का उद्देश्य रखा गया है।