प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 25 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर गैबहोर परिवार नगर पंचायत साजा के राजेश कुमार वर्मा द्वारा अपने 50 वें जन्म दिवस के अवसर पर नया बाजार प्रांगण नगर पंचायत साजा में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध संकीर्तनकार एवं राम कथा वाचक कामता प्रसाद शरण कुड़ेरादादर वाले का संकीर्तन, राम कथा गायन का आयोजन रात्रि आठ बजे से किया गया है। आयोजक राजेश वर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से राम कथा व हरि संकीर्तन सहित जिसमें छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लोकप्रिय गायक गायक व श्री राम कथा को मनोरंजन और हास्यप्रद ढंग से प्रस्तुत करने वाले कथा वाचक द्वारा अपनी रोचक शैली में गायन किया जाएगा। आयोजक परिवार सहित लोक संस्कृति कर्मी व जनजाति शोधार्थी राम कुमार वर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 की रात्रि आठ बजे से शुरु होने वाले राम कथा व हरि संकीर्तन लोक कलाकार कामता प्रसाद शरण द्वारा रोचक शैली में श्रोता, दर्शकों को सरस और समझपूर्वक जीवन जीने की शैली बताने की अद्भूत कुशलता है। इन्होंने नगरवासियों सहित क्षेत्र के कला प्रेमियों, साहित्यकारों व संस्कृति कर्मियों को अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।