प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 17 अक्टूबर 2025 को थाना नवागढ स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम ग्राम पडकीडीह में कुछ जुआडियों टार्च के रोशनी में एवं ग्राम कौराकांपा में स्ट्रीट लाईट के नीचे में आम जगह पर कुछ जुआडी 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना नवागढ पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडि पकड़े गए।
जिसमें थाना नवागढ में 02 प्रकरण दर्ज कर 20 जुआडियों देवेन्द्र कुमार विश्वकर्मा उम्र 34 साल साकिन अंधियारखोर, सीताराम साहू उम्र 65 साल साकिन अंधियारखोर, गौकरण साहू उम्र 20 साल साकिन धनगांव, भेखराम साहू उम्र 40 साल साकिन तोरा, रवि मानिकपुरी उम्र 35 साल साकिन अंधियारखोर, राजा राम साहू उम्र 70 साल साकिन पडकीडीह, संजय कुमार चक्रधारी उम्र 42 साल साकिन पडकीडीह, दानीराम साहू उम्र 40 साल साकिन तोरा, प्रदीप कोशले उम्र 35 साल साकिन जेवरा एन, बिरू यादव उम्र 30 साल साकिन पडकीडीह, हरि साहू उम्र 26 साल साकिन अंधियारखोर, प्रहलाद साहू उम्र 39 साल साकिन अंधियारखोर थाना नवागढ एवं सुरेश राजपूत उम्र 45 साल साकिन कौराकांपा, धनेश राजपूत उम्र 23 साल साकिन गोढीकला, तिलक वर्मा उम्र 21 साल साकिन कौराकांपा, संतोष वर्मा उम्र 62 साल साकिन कौराकांपा, दानेश्वर रजक उम्र 21 साल साकिन कौराकांपा, राजेश राजपूत उम्र 32 साल साकिन टिगाली जेवरा चौकी संबलपुर, सोनचरण वर्मा उम्र 38 साल साकिन कौराकांपा, उदय पाल उम्र 32 साल साकिन कौराकांपा थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 10340 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक राजेन्द्र साहू, राहुल दुबे, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, मेलाराम यादव, सुरेश साहू, विजय लहरे, राजआडिल सहित समस्त थाना नवागढ स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।