प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 17 अक्टूबर 2025 को थाना परपोडी स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कोगियाखुर्द के साहू पारा में स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह पर कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना परपोडी पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडि पकड़े गए।
जिसमें थाना परपोडी में 01 प्रकरण दर्ज कर 07 जुआडियों नोहर साहू उम्र 53 वर्ष, दिनेश साहू उम्र 40 वर्ष, ओमप्रकाश गोड उम्र 35 वर्ष, संतोष साहू उम्र 40 वर्ष, जगदीश निषाद उम्र 45 वर्ष, विशकुमार साहू उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी कोंगियाखुर्द, पीलू ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी मासूलगोंदी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 2840 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, दीनानाथ वर्मा, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव, प्रदीप कौशल, सहित समस्त थाना परपोडी स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।