चौकी देवरबीजा के ग्राम बोदका में जुआ पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 23 अक्टूबर 2025 को चौकी देवरबीजा स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोदका शीतला मुदिर के सामने आम जगह पर कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडि पकड़े गए।
जिसमें चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों चेतन उम्र 42 वर्ष, किशुन उम्र 48 वर्ष, रामअवतार उम्र 50 वर्ष, सभी निवासी बोदका चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1050 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशमलाल भास्कर, आरक्षक रामगोपाल निषाद, गजानंद पटेल, छोटूराम तेंबुकर सहित समस्त चौकी देवरबीजा स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।