सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत साजा में साफ सफाई कर दिलाया गया स्वच्छता शपथ

सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत साजा में साफ सफाई कर दिलाया गया स्वच्छता शपथ 

विधायक ईश्वर साहू ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 17 सितंबर 2025 - छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन विकास विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा योजना के तहत विधायक ईश्वर साहू द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर स्वछता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत नगर पंचायत साजा अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान अटल परिसर के पास एवं नया बस स्टैंड के पास साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही अटल परिसर के पास स्वच्छता शपथ दिलाया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा लोगों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, ज्वाला सिंह, लाल शौर्यजीत सिंह, पाषर्दगण कमल नारायण राजपूत, आशीष वर्मा, दुर्गा गोयल, श्रीमती पार्वती वर्मा, श्रीमती जमुना जायसवाल, बिसरु साहू, नेतराम साहू, अरुण वर्मा, नारद देवांगन, घनाराम साहू, त्रिलोकी साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीके लोनहारे सहित नगर के कर्मचारीगण भारत भूषण ठाकुर, ठूबलु राम सिन्हा, केशव राम साहू, चंद्र प्रकाश वर्मा, पीआईयू शुभम कुमार, दुकालू वर्मा, भूपेश सिन्हा एवं सभी कर्मचरीगण, विभिन्न एसएचजी समूहों के सदस्यगण उपस्थित रहे।