सायबर सेल एवं थाना चंदनू पुलिस टीम की ग्राम मुंगवाय में संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में थाना चंदनू स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति मुंगवाय-कटई-बुचीपुर तिराहा ग्राम मुंगवाय में अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना पर थाना चंदनू एवं सायबर सेल स्टाफ द्वारा सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपी अजय चौबे पिता झुमुक चौबे उम्र 60 वर्ष निवासी मुंगवाय थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 590 ग्राम, किमती 4000 रूपये एवं गांजा बिक्री व चेस-परचेस का रकम 250 रूपया, कुल जुमला किमती 4250 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू सउनि द्वारिका प्रसाद देशलहरे, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जय किशन साहू, रेखन साहू, संतोष धीवर, पीलाराम साहू, मोतीलाल जायसवाल, सुनील साहू, निरंजन वैष्णव, हीरालाल साहू, भुषण राजपूत एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।