एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियम तोड़ने पर 17 वाहन चालको से ली गई 10900 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियम तोड़ने पर 17 वाहन चालको से ली गई 10900 रु समन शुल्क  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ब्लैक फिल्म लगे वाहन, दोपहिया पर तीन सवारी, तेज गति से वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यातायात बेमेतरा 17 चालान में 17 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें ब्लैक फिल्म लगे वाहन, दोपहिया पर तीन सवारी, तेज गति से वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 17 प्रकरण में 10900 रूपये समन शुल्क लिया गया।   
     यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और आवश्यकतानुसार वाहन भी जब्त किए जा रहे हैं। 
   यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सीट बेल्ट का उपयोग, हेलमेट पहनना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।