एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर नांदघाट पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त 02 व्यक्तियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर नांदघाट पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त 02 व्यक्तियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
    इसी क्रम में 18 सितम्बर 2025 को माईनर एक्ट के तहत आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त 02 व्यक्तियों प्रशांत डोरे पिता मनमोहन डोरे उम्र 41 वर्ष निवासी कुंरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, मनीष जांगडे ऊर्फ रिंकु पिता मथुरा प्रसाद जांगडे उम्र 41 वर्ष निवासी बुंदेली चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव - उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधी।” 

बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस की आमजन से अपील की है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा के नंबर 94791-92013 में सूचना देने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की सूचना देने वालों का नाम रखी जायेगी गोपनीय।
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि यागेश्वर देशमुख, आरक्षक बालमुकुंद सिंह, रूपेन्द्र वर्मा, संजय साहू, प्रताप यादव सहित थाना नांदघाट के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।