छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव 

समारोह आज टाउन हाल दुर्ग रोड कंतेली में  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा भव्य रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह टाउन हाल दुर्ग रोड कंतेली में आज 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल करेंगे।
   इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड जितेंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड प्रहलाद रजक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विजय सिन्हा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू भी उपस्थित रहेंगे।
         रजत महोत्सव में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली 25 वर्षीय यात्रा का साक्षी बनेंगे। 

Popular posts from this blog

जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र

सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन

जिला पंचायत सदस्य और जनपद अध्यक्ष कि आरक्षण प्रक्रिया संपन्न