प्रजापिता ब्रह्माकुमारी व श्री योग वेदांत सेवा समिति के बहनों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू सहित अधिकारी/कर्मचारियों को बांधा रक्षासूत्र

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी व श्री योग वेदांत सेवा समिति के बहनों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू सहित अधिकारी/कर्मचारियों को बांधा रक्षासूत्र 

बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने सभी को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 अगस्त 2025 - 09 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन का महापर्व मनाया जाना है इस परिपेक्ष में आज 08.08.2025 शुक्रवार को में रक्षाबंधन के पावन अवसर को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा के सुनिता दीदी, शशि दीदी एवं महिला उत्थान मंडल बेमेतरा श्री योग वेदांत सेवा समिति के विद्या साहू, नीता साहू, चांदनी सिन्हा, देव कुमारी सभी बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर इस पर्व को पहले ही और खास बना दिया। इस दौरान बहनों ने अधिकारियों और कर्मचारियों की दीर्घायु की मंगल कामना की और उनके द्वारा समाज की सुरक्षा करने के उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और उनके इस प्रयास की सराहना की। पुलिस जवान समाज की सेवा और सुरक्षा के प्रति कृत संकल्पित हैं। 
        कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहें। रक्षाबंधन के कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा व महिला उत्थान मंडल बेमेतरा श्री योग वेदांत सेवा समिति के बहनों ने बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उन्हे रक्षा का प्रतीक बनाया।  
   बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और कहा कि रक्षाबंधन रक्षा का प्रतीक है और पुलिस का कर्तव्य है कि वे समाज के सभी लोगो विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों की रक्षा करें। उन्होने आश्वासन दिया कि बेमेतरा पुलिस हमेशा आमजनो की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस कार्यक्रम ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि समाज की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। 
             इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, सउनि (अ) संतोष सोनवानी, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, एसएसपी रीडर विष्णु सप्रे, डीएसबी शाखा प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।