सावन का पर्व भगवान शंकर की आराधना का पर्व है, हम सभी की प्रार्थना हैं हमारा बेमेतरा अंचल फले फूले और खुशहाल रहे - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

सावन का पर्व भगवान शंकर की आराधना का पर्व है, हम सभी की प्रार्थना हैं हमारा बेमेतरा अंचल फले फूले और खुशहाल रहे - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 

पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने निकाली भेड़नी नर्मदा कुंड से देवरबीजा कावड़ यात्रा  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने पावन सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर विगत वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी ग्राम भेड़नी के नर्मदा कुंड से देवरबीजा के प्राचीन शिव मंदिर तक कावड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान शंकर को जलाभिषेक किया तथा पूजा अर्चन कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि इस कावड़ यात्रा का आठवां वर्ष था, विगत वर्षों से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सावन माह में कांवड़ यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें लगातार भाग लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। धार्मिक आस्था से सराबोर इस यात्रा में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तथा विशेष रूप से महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। 
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि यह पर्व भगवान शंकर की आराधना का पर्व है और हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा बेमेतरा अंचल फले फूले और खुशहाल रहे, इसकी कामना करते हुए हम सभी यह कावड़ यात्रा निकालते हैं और बहुत ही सुखद अनुभव होता है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करके जलाभिषेक करके एक आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। साथ ही साथ इतने सारे लोग जब एक साथ बोल बम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ते हैं, तो मन में उत्साह और उमंग भी जग जाता है और यह यात्रा बहुत ही आत्मिक तथा सुखद लगती है।