माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 04 आरोपियों पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 अगस्त 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में, बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से, यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
जिसके तहत 08 अगस्त 2025 को थाना नांदघाट 05 चालान में 05 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 21 चालान में 21 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 26 प्रकरण में 18300 रूपये समन शुल्क लिया गया।
इसी क्रम 08 अगस्त 2025 को थाना बेमेतरा, बेरला, खमरिया एवं चौकी मारो में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है।
इसी क्रम में 08 अगस्त 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा में 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना दाढ़ी में 02 प्रकरण में 04 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरण में 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।