नवीन शासकीय महाविद्यालय ठेलका में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

नवीन शासकीय महाविद्यालय ठेलका में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नवीन शासकीय महाविद्यालय ठेलका में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार महाविद्यालय में 17/07/25 को मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए नवाचार के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया एवं नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मतदाता सूची में अग्रिम नाम जुड़वाने के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया एवं मतदाता जागरूकता संबंधित शपथ दिलाया गया और विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में जानकारी दी गई और सभी को अधिक से अधिक संख्या में भारत निर्वाचन आयोग के पेज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजयलक्ष्मी दीवान, स्वीप नोडल अधिकारी अखिलेश निराला सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र, धरम कुमार तिवारी, पोषण ध्रुव, कैंपस एंबेसडर काजल साहू, भक्त राज साहू और महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित थे।