केशतरा शाला के दो शिक्षकों ने अपने जन्मदिन पर शाला में कराया न्यौता भोज

केशतरा शाला के दो शिक्षकों ने अपने जन्मदिन पर शाला में कराया न्यौता भोज 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशतरा के शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर एवं गीतेश कुमार देवांगन द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चो को न्यौता भोज कराया गया। न्यौता भोज में खीर, पुड़ी, दाल, चावल, सब्जी, पापड़, मिठाई परोसा गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी, बीआरसी भेखदास बघेल, सरपंच दिलेश्वर पिंटू साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा जनभागीदारी हाई स्कूल अध्यक्ष संतोष साहू, विधायक प्रतिनिधि रोहित साहू, ग्राम के गणमान्य नागरिक चन्द्रभान तिवारी, पूर्व माध्यमिक शाला के शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती साधना यादव, प्राथमिक शाला के शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती नेमा निषाद उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रवंशी ने शिक्षकों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। न्यौता भोज से बच्चे काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पवन कुमार साहू, गीतेश कुमार देवांगन, प्रदीप कुमार ठाकुर, ओंकार प्रसाद डडसेना, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक गणेश्वर ठाकुर, रोशन महिलांगे, जनभागीदारी हाई स्कूल के प्राचार्य कु. नेमेश्वरी साहू, गौतम साहू, कु. सीमा चक्रधारी, सफाई कर्मी पवन ठाकुर, रसोइया श्रीमती दुलेश्वरी साहू, श्रीमती चम्पा साहू, श्रीमती चितरेखा चक्रधारी, श्रीमती बसंता ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।