प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा महामंत्री ललित विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगातार बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता त्रस्त है। इस ज्वलंत मुद्दे पर जनता की आवाज़ को बुलंद करने हेतु 16 जुलाई 2025 बुधवार को दोपहर 12:30 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय, बेरला रोड, बेमेतरा में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा उपस्थित रहेंगे। इसमें हम आप सभी पत्रकार साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों से आग्रह करते हैं कि इस जनहित विषय पर आयोजित संवाद में अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराएं।