“आपरेशन मुस्कान” के तहत अभियान चलाकर गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु यथाशीघ्र निराकरण के दिए दिशा निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में बच्चों से संबंधित अपराधों, गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के मामलों को लेकर प्रकरण के विवेचको के साथ बैठक कर विभिन्न थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
जिसमें थाना/चौकी में पंजीबद्ध बच्चों से संबंधित अपराधों की जानकारी लेकर बच्चों से संबंधित अपराधों, गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु “आपरेशन मुस्कान” के तहत अभियान चलाकर पता तलाश कर यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों से संबंधित अपराधो में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने निर्देश दिए गए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उप निरीक्षक शैल शर्मा, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक छन्नू लाल ध्रुव, राजेश ठाकुर, गुहाराम वारे, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, नैन दास रात्रे, नंदलाल चतुर्वेदी, महिला प्रधान आरक्षक रीना गायकवाड, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, आरक्षक गेल्विन साहू सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।