प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 25 जुलाई को बेमेतरा जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 25 जुलाई को बेमेतरा जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जुलाई 2025 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी निर्देश अनुसार गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच किये जाने हेतु प्रतिमाह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन जिले के समस्त शासकीय संस्थाओं में किया जाता है। माह मार्च में 24 जुलाई 2025 को शासकीय अवकाश होने के कारण शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन 01 दिन पश्चात 25 जुलाई 2025 शुकवार को किया जावेगा। 
सीएमएचओ डॉ अमृत रोहडेलकर ने हितग्रहियों से अपील किया है कि समस्त शासकीय संस्थाओं में निर्धारित तिथी 25 जुलाई को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया जाएगा हितग्राही उक्त अवसर पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में इस अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच परीक्षण करवा अभियान को सफल बनाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ