सोमवार, 9 जून 2025

कठौतिया के किराना दुकान के चोरी मामले में नगदी रकम सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कठौतिया के किराना दुकान के चोरी मामले में नगदी रकम सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

सायबर सेल एवं दाढी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं थाना दाढी की संयुक्त टीम ने किराना दुकान से नगदी रकम चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी गई नगदी रकम में से 05 लाख 20 हजार 6 सौ 80 रूपये बरामद की गई है। इस संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। 
        25 मई के रात्रि 08:30 बजे प्रार्थी अपने किराना दुकान को बंद कर घर चला गया था, कि दिनांक 25-26 मई 2025 की मध्यरात्रि को प्रार्थी महेन्द्र पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी कठौतिया थाना दाढी जिला बेमेतरा की किरान दुकान काउंटर से अज्ञात चोर द्वारा काउण्टर के अंदर रखे नगदी रकम करीबन 50000 रूपये से ज्यादा हैं चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना दाढी में अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
           घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोण्ड्रे एवं सायबर सेल बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना व सायबर सेल टीम को अज्ञात आरोपियों की पतातलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। 
     विवेचना में सामने आया कि किराना दुकान का बिक्री रकम का हिसाब एवं बैंक से लिया गया केसीसी लोन 03 लाख 77 हजार रूपये कुल जुमला नगदी रकम 08 लाख रूपये का चोरी होना पता चला। 
       वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान संदेही पोषण चंद्राकर, निलेश आडिल निवासी कठौतिया एवं अशोक निषाद निवासी मथानी कला को उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। 
          पुछताछ में पता चला कि ये तीनों अपने एक और अन्य साथी के साथ मिलकर 25 मई 2025 के रात्रि में किराना दुकान में अंदर प्रवेश कर दुकान के सिटकिनी को तोड कर कांउटर में रखे नगदी रकम को चोरी करना। 
    आरोपियों के कब्जे से चोरी गये नगदी रकम में से कुल जुमला रकम 520680 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही हैं। 
             आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरिके से संगठित होकर किराना दुकान में रात्रि के समय चोरी की घटना को अंजाम दिया। अतः प्रकरण में धारा 111(1), 3(5) बी.एन.एस. की वृद्धि की गई। 
   आरोपियों पोषण चन्द्राकर पिता चिन्ताराम चंद्राकर उम्र 19 वर्ष निलेश आडिल पिता अघनूराम आडिल उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी कठौतिया थाना दाढी जिला बेमेतरा अशोक निषाद पिता हुलाश निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी मथानी कला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर आज 08 जून 2025 को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है।  
          इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना दाढी प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोण्ड्रे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि गुहाराम वारे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, लोकेश सिंह, विक्रम सिंह, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, पीलाराम साहू, विनोद सिंह राजपूत, संतोष धीवर, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, कपील चंद्रवंशी, संजय चंद्राकर, अनिल सोनकर, धर्मेन्द्र साहू, चंद्रकुमार पटेल, खेमलाल निषाद, हेम प्रसाद साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष बेमेतरा ने नेशनल लोक अदालत हेतु ली न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 फरवरी 2026 - श्रीमती सरोज नंद दास प्रधान जिला न्यायाधीश/अ...