सोमवार, 9 जून 2025

एसएसपी के निर्देश पर बेमेतरा पुलिस द्वारा ठेला, होटल, ढाबा, गुमटी की सघन जांच

एसएसपी के निर्देश पर बेमेतरा पुलिस द्वारा ठेला, होटल, ढाबा, गुमटी की सघन जांच  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 जून 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच, अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, 
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत बेमेतरा जिले के समस्त थाना/चौंकी प्रभारियो व स्टॉफ द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा, एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही। पेट्रोलिंग पार्टिया भी गश्त में लगी है, शहर के प्रमुख चौराहो में वाहनों की जांच की जा रही हैं। 

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष बेमेतरा ने नेशनल लोक अदालत हेतु ली न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 फरवरी 2026 - श्रीमती सरोज नंद दास प्रधान जिला न्यायाधीश/अ...