प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निदेशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन बेमेतरा मे बेमेतरा प्रभारी अरुण वोरा तथा पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल बंजारे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मे युक्ति युक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद करने जा रही है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी बल्कि करीब 45000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे। बड़ी संख्या मे रसोइयों, स्वीपर्स, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य सहायक कर्मचारियों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिससे आने वाले समय मे प्रदेश मे यह नीति अनुसूचित और पिछड़े क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक रूप से पीछे धकेलेगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हो जाएंगे। इसके विरोध मे “शिक्षा-न्याय आंदोलन" 9 जून से पुरे प्रदेशभर मे चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगी।
हमारा सवाल स्पष्ट है क्या भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर अपने बजट या निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती है? यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रदेश के बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य की लड़ाई है। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुरेंद्र तिवारी, श्रीमती कविता साहू, हरीश साहू सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्रीमती योगिता साहू, श्रीमती रीता पांडे, जोगिंदर छाबड़ा, मनोज शर्मा, दिनेश पटेल, अविनाश तिवारी, सुनील नामदेव, नवीन ताम्रकार, अजय राज सेन, प्रकाश ठाकुर, रामखिलावन साहू, चंद्र प्रकाश साहू, राधेश्याम देवांगन, दीपक दिनकर, भीखम साहू, खूबचंद चंद्राकर, नरेश सिंहा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।