शुक्रवार, 6 जून 2025

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 

कृषि महाविद्यालय ढोलिया में पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान के तहत वृक्षारोपण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 जून 2025 - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया बेमेतरा में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अधिष्ठाता ने छात्रों को पर्यावरणीय असंतुलन, ग्लोबल वार्मिंग तथा ग्रीन हाउस गैसों के प्रभावों की जानकारी दी और पौधरोपण को जीवन शैली में अपनाने की अपील की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना जागृत करने हेतु रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. टीडी साहू, डॉ. साक्षी बजाज (कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस), श्रीमती कुंती बंजारे, डॉ. हेमलता निराला, श्रीमती प्रतिभा सिंह, डॉ. भारती बघेल, डॉ. प्रीति पैंकरा, डॉ. नूतन सिंग, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. महानंद, डॉ. रामेश्वर तथा डॉ. संजीव गुर्जर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगणों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह पर्यावरणीय गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। 

केंद्रीय जल बोर्ड के विशेषज्ञों ने जल संचयन, पुनर्भरण एवं प्रबंधन पर दिया तकनीकी मार्गदर्शन

भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 फरवरी 2026 - गिरते हुए भूम...