युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
मेला जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेमेतरा में आयोजित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 6 जून 2025 - जिला कौशल विकास प्राधिकरण बेमेतरा एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून 2025 सोमवार को प्रातः 11 बजे से एक जिला स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेमेतरा में आयोजित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मेले में नुट्रिएंट्री क्रॉप केयर पीवीटी एलटीडी बिलासपुर द्वारा युवाओं की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति फील्ड ऑफिसर कुल पद 35, वेतनमान 9000- 16000, कार्यस्थल बेमेतरा, एग्रीकल्चर एडवाइजर कुल पद 18, वेतनमान 12000- 20000 के पदों पर की जाएगी।
इस रोजगार मेले में 10 वीं एवं 12 वीं पास अभ्यर्थी जिनकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद के लिए उपयुक्त हो, वे भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, एवं पहचान पत्र के साथ मेले में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।