गुरुवार, 5 जून 2025

मां गौरी समूह ने 5.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरा किया विक्रय

मां गौरी समूह ने 5.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरा किया विक्रय 

विश्व पर्यावरण दिवस पर की 10220 रु की आय अर्जित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 5 जून 2025 - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित निपटान की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल की गई। विकासखंड बेरला के कुसमी स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में मां गौरी स्वयं सहायता समूह द्वारा एकत्रित 5.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरे का विक्रय किया गया, जिससे समूह को 10220 रु की आय प्राप्त हुई। 
           यह प्लास्टिक कचरा गांवों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से एकत्रित कर यूनिट तक पहुँचाया गया। इसका उद्देश्य गांवों में प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना है। एकत्रित कचरे को सेग्रीगेट (छंटाई) कर एवं बंडलिंग के पश्चात पंजीकृत रीसाइकलर्स को बेचा गया, जिससे यह कचरा पुनर्चक्रण की प्रक्रिया में लाया जा सका। इस संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में जिले में गांव-स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्थायी ढांचे विकसित किए जा रहे हैं। कुसमी में स्थापित यह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरी है। 
           इस पहल ने जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया, वहीं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मां गौरी स्वयं सहायता समूह की इस सफलता से प्रेरित होकर अन्य समूहों को भी इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि स्वच्छता दीदियों की भूमिका को भी नई पहचान दे रहा है। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...