विवेचको के साथ की गहन समीक्षा बैठक
अवैध कार्यो में सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
साइबर अपराध नियंत्रण, तकनीकी दक्षता और जागरूकता पर दिया गया जोर
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू अचानक बुधवार की रात्रि गणना में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पहुच कर नए लागू तीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, सुरक्षा व्यवस्था एवं साइबर अपराध नियंत्रण के उपायों की गहन समीक्षा बैठक की।
उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि साइबर अपराधों की जांच में डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा और प्रभावी प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
थाना में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों एवं फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और महिलाओं-बच्चों से जुड़े मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल दिया। गणना में उपस्थित अधि./कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों को पढकर सुनाने, डियुटी सर्टीफिकेट के साथ ही जवानों को डियुटी पर भेजने, साप्ताहिक डायरी समय पर भेजने तथा म्यूल अकाउंट धारकों और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों पर कड़ी निगरानी। अवैध गतिविधियों जैसे शराब, जुआ, सट्टा, नशा आदि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण की पहल। रात्रि गश्त, विजिबल पुलिसिंग, और यातायात नियमों को लेकर जनजागरूकता पर दिया जोर।
इस दौरान उन्होंने डायजेस्ट रजिस्टर, सॉफ्टवेयर और अन्य उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने साइबर अपराध संबंधी शिकायतों की प्रक्रिया, केस ट्रैकिंग सिस्टम, अनुसंधान प्रगति और स्टाफ की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने तकनीकी दक्षता को बढ़ाने पर बल देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और तकनीकी प्रशिक्षण में निरंतर सुधार करने की हिदायत दी।
एससपी ने प्रमुखता से CCTNS, NAFIS, Cyber Portal एवं Citizen Services की समीक्षा की गई। ICJS, ITSSO एवं CRIMAC पोर्टल पर कार्य की निगरानी और रिपोर्टिंग की दिशा में मार्गदर्शन दिए। कर्मयोगी ऐप के माध्यम से नए आपराधिक कानूनों का प्रशिक्षण लेने का सुझाव दिए। साइबर प्रहरी जनजागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक शैल शर्मा, सउनि कंवल सिंह नेताम, सउनि छन्नू लाल ध्रुव, सउनि दीनानाथ सिन्हा, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ