शासन की छवि की करें चिंता - राहुल टिकरिहा

शासन की छवि की करें चिंता - राहुल टिकरिहा 

कलेक्टर को पत्र लिखकर की अवैध रेत खननकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भाजपा नेता व जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने क्षेत्र की जीवन दायनीय शिवनाथ नदी की दशा और स्वरुप को बड़े बड़े चैन माउन्ट मशीनों से बिगाड़ते अवैध रेत खननकर्ताओं के खिलाफ त्वरित कार्यवाही हेतु आज 21 मई को कलेक्टर को पत्र लिखा। पत्र लिखकर कहा शासन की छवि की चिंता करें। उन्होंने पत्र में लिखा कि बेरला-बेमेतरा के मध्य प्रवाहित होने वाली शिवनाथ नदी इतिहास में पहली बार उस दुर्दशा में आई है कि करीब डेढ़ माह से नदी में जल प्रवाह बंद हो चूका है। जिसके चलते बेमेतरा पालिका-साजा नगर के साथ साथ करीब 107 गाँव में नदी से होने वाली जल सप्लाई पूर्णतः बंद है। जिसका मुख्य कारण रहा रेत माफियाओं द्वारा कुछ माह पूर्व रेत खनन हेतु एनिकट के गेट को खोलना, जिसके खिलाफ मैंने आपत्ति करते हुए 3 माह पूर्व साथियों के साथ कार्यवाही भी किया और मुझ पर झूठे F.I.R. दर्ज भी कराए गए थे।
                  तत्संबंध में लेख है कि अवैध रेत खननकर्ताओं द्वारा इसकी पुनरावृत्ति करते हुए ग्राम भिलौरी एवं सल्धा में चैन माउंटेन मशीन से खनन प्रारम्भ कर दिया गया है। वहीं परपोडा में रैम बनाकर मशीन उतारने की तैयारी की जा रही है। अतः महोदय आपसे आग्रह है शिवनाथ जीवनदायनी है, इसकी स्वरुप की रक्षा करें व शासन की छवि धूमिल न होने दें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ