खुले स्थानों में बिजली प्रवाहित करना कानूनन अपराध है
इससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर की जाएगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा एवं डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा आम जनता से महत्वपूर्ण अपील की गई है।
आपको बता दे कि हाल के समय में यह देखने में आया है कि कई नागरिक खेतों, बाड़ियों और अन्य खुले स्थानों में झटका तार अथवा तार जालियों में बिजली प्रवाहित कर रहे हैं। इससे गौवंश और मानव जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है, जिससे कई बार जानमाल की हानि भी हो चुकी है।
बेमेतरा पुलिस की महत्वपूर्ण निर्देश खेत, बाड़ी एवं खुले स्थानों में झटका तार अथवा तार जालियों में विद्युत प्रवाह कदापि न करें। इस प्रकार की विद्युत प्रवाहित तारें दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं, जिससे गौवंश एवं मानव जीवन संकट में पड़ सकता है। खुले स्थानों में बिजली प्रवाहित करना कानूनन अपराध है, और इससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बेमेतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और इस दिशा-निर्देश का पालन करें। नागरिकों की जागरूकता एवं सहभागिता से ही समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
बेमेतरा पुलिस - आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर।
0 टिप्पणियाँ