एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पुलिस द्वारा आम नागरिकों को किया जा रहा यातायात नियमों के प्रति जागरूक

एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पुलिस द्वारा आम नागरिकों को किया जा रहा यातायात नियमों के प्रति जागरूक 

जिले के सभी थाना/चौकी में ट्रैक्टर-पिकअप और अन्य मालवाहक वाहन स्वामी व चालको की बैठक लेकर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर दिये गये आवश्यक निर्देश 

ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार के माध्यम से मुनियादी कराकर मालवाहक वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक 

ट्रैक्टर-पिकअप, मालवाहक वाहन में यात्री ढोने वाले वाहनों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 मार्च 2025 - वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार बेमेतरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगातार गांव-गांव स्कुल, कॉलेजो में स्कुली बच्चों व हाट-बाजारों में आम नागरिको को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग मजबूरी में पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है और कई घायल हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ कार्यालय के आदेश के परिपालन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। 
मालिकों एवं चालकों का रजिस्टर - इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले के ट्रैक्टर पिकअप वाहन मालिकों एवं चालकों का थानावार रजिस्टर तैयार किया जा रहा हैं। सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु वाहन चालको को यातायात नियमों से संबंधित पाम्पलेट वितरण कर व चौक-चौराहो में पोस्टर चस्पाकर और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। सभी वाहन चालकों/मालिकों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं ताकि वाहन चालक और यात्री सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस संबंध में वाहन चालकों/मालिकों को जागरूक की जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनियादी कराकर मालवाहक वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 
वाहन चालको से अपील - इस अभियान के माध्यम से वाहन चालको को बताया गया कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी वाहन को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये। साथ ही पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील किया गया। 

मालिकों और चालकों की बैठक - इस अभियान के तहत जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ के द्वारा सभी वाहन मालिकों और चालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें जीवन रक्षा के लिए बुनियादी सड़क सुरक्षा सावधानियों से जागरूक कराया गया। सभी थानों को उनके क्षेत्र में चल रहे पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों का डेटा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

बेमेतरा पुलिस की अपील - शराब के नशे में वाहन न चालांए, तेज गति से वाहन न चलाएं, अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें, रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते, वाहन चालक नींद में, थके हुए अथवा नशे की हालत में कदापि न रहें, नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करे, नाबलिकों को वाहन न सौपें, सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें। उपरोक्त बुनियादी सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन को जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

रिकॉर्ड रखने जानकारी एकत्रित - जिले के पुलिस थाना/चौकी स्तर पर वाहन स्वामियों, चालकों और उनके द्वारा किए गए उल्लंघनों का रिकॉर्ड रखने के लिए जानकारी एकत्रित किया जा रहा है तथा ट्रैक्टर-पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। ओवरलोडिंग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने से बचें। नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की जान बचाएं। 

संपर्क करें - कंट्रोल रूम बेमेतरा नंबर - 9479192013 (आपातकालीन सहायता हेतु), 108, 112 (एम्बुलेंस व पुलिस सहायता), नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ