राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोध दिवस 21 को - आशीष छाबड़ा

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोध दिवस 21 को - आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस 21 मई बुधवार दोपहर 12.30 बजे राजीव भवन बेरला रोड बेमेतरा में मनाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से रविंद्र चौबे पूर्व मंत्री, गुरु रुद्र कुमार पूर्व मंत्री, गुरु दयाल बंजारे पूर्व संसदीय सचिव एवं आशीष छाबड़ा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक बेमेतरा की उपस्थिति में होना है। जिसमें ब्लॉक पदाधिकारी, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, मोर्चा, संगठन एवं कांग्रेस प्रकोष्ठ सेवादल, किसान कांग्रेस, इंटक, अनुसूचित जाति जनजाति कांग्रेस जिला पँचायत सदस्यगण, जनपद पँचायत सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित होवे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ