प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 मई 2025 - नगर पालिका परिषद बेमेतरा अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 10 (आईडी. 431007005), वार्ड क्रमांक 05 (आईडी. 431007007) एवं वार्ड क्रमांक 07 (आईडी. 501007013) की उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जा रही है। इसमें स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समितियाँ तथा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम या वन सुरक्षा समितियाँ, जो कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हों, आवेदन करने के पात्र होंगे। इच्छुक संस्थाओं को समिति का पंजीयन प्रमाणपत्र, समूह/संस्था के सदस्यों का विवरण, बैंक पासबुक की छायाप्रति, अध्यक्ष/सचिव का आधार एवं पैन नंबर की छायाप्रति, दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 निर्धारित की गई है। विषय वस्तु के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप का अवलोकन हेतु जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 54 में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ