साजा नगर में समाधान शिविर 13, 20 व 27 को

साजा नगर में समाधान शिविर 13, 20 व 27 को 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर पंचायत साजा में सुशासन तिहार-2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन 13, 20 व 27 मई को किया जाएगा। नगर पंचायत साजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान शिविर 13 मई को वार्ड क्रमांक 15 के यादव भवन में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 6, 7, 8, 15 से प्राप्त आवेदनों का समाधान किया जाएगा। वहीं 20 मई को वार्ड क्रमांक 02 के साहू भवन में आयोजित किया गया हैं, जिसमें वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 5, 10 से प्राप्त आवेदनों का समाधान किया जाएगा। वहीं 27 मई को वार्ड क्रमांक 12 के अंबेडकर भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 9, 11, 12, 13, 14 से प्राप्त आवेदनों का समाधान किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ