जिला शिक्षा अधिकारी बंजारे ने किए 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

जिला शिक्षा अधिकारी बंजारे ने किए 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित 

जिले में 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सफलता प्रतिशत क्रमशः 95.77 और 89.95
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 अप्रैल 2025 - जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा द्वारा 5 वीं एवं 8 वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। कक्षा 5 वीं में कुल 15921 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15813 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 14757 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.77 रहा। प्रथम श्रेणी में 12420 द्वितीय श्रेणी में 2243 तथा तृतीय श्रेणी में 94 छात्र शामिल थे। इसी प्रकार 340 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 1056 छात्रों को पूरक परीक्षा हेतु चिन्हित किया गया है। 
वहीं कक्षा 8वीं में 16203 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16045 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12990 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 89.95 रहा। प्रथम श्रेणी में 9434, द्वितीय श्रेणी में 3307 और तृतीय श्रेणी में 249 छात्र शामिल हुये। इसी प्रकार 1212 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 3055 छात्रों को पूरक परीक्षा देनी होगी।
             जिले में कुल 743 प्राथमिक एवं 388 माध्यमिक शालाएं संचालित हैं, जिनमें क्रमशः 482 शासकीय प्राथमिक और 48 शासकीय माध्यमिक शालाएं शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।