एक सटोरिए से 1980 रु एवं सट्टा-पट्टी जप्त

एक सटोरिए से 1980 रु एवं सट्टा-पट्टी जप्त

थाना परपोडी पुलिस की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 अप्रैल 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 16 अप्रैल 2025 को थाना परपोडी स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम कोंगियाकला के याकुब बेग अपने मुर्गा दुकान के सामने सट्टा-पट्टी अंक लिख कर लोगो से विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हारजीत जुआ खिला रहा है की सुचना पर थाना परपोडी स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी याकुब बेग पिता स्वं. रसीद बेग उम्र 40 साल साकिन कोंगियाकला थाना परपोडी जिला बेमेतरा को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। थाना परपोडी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1980 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, आरक्षक पुरूषोत्तम कुम्भकार, शिवकुमार यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।