शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजना हेतु एनओएस पोर्टल 19 मार्च से 27 अप्रैल तक खुला

राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजना हेतु एनओएस पोर्टल 19 मार्च से 27 अप्रैल तक खुला 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 अप्रैल 2025 - भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आवेदन हेतु एनओएस पोर्टल 19 मार्च 2025 से 27 अप्रैल 2025 तक के लिए खोला गया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार समस्त राज्य, जिला, ब्लॉक एवं संस्था स्तर पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु पत्राचार किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...