नपं उपाध्यक्ष में प्रेरणा सिंह हुई विजयी

नपं उपाध्यक्ष में प्रेरणा सिंह हुई विजयी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर पंचायत साजा में आज उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान हुआ, जिसमें भाजपा पार्षद प्रेरणा सिंह विजयी हुई। नगर पंचायत साजा में आज उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान का आयोजन किया गया। नगर पंचायत साजा में कुल 15 पार्षद में 6 कांग्रेस और 9 भाजपा के पार्षद विजयी हुए है। आज हुए नगर पंचायत साजा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने प्रेरणा सिंह व कांग्रेस ने जनार्दन सिंह ठाकुर को अपना अपना प्रत्याशी बनाया। दोनों के द्वारा फार्म भरे जाने के बाद मतदान हुआ, जिसमें भाजपा की प्रेरणा सिंह को 11 मत व जनार्दन सिंह ठाकुर को 5 मत मिला। इस प्रकार भाजपा की प्रेरणा सिंह लाल शौर्यजीत सिंह को विजय प्राप्त हुई। मतदान पश्चात भाजपा पार्टी ने पुनः जश्न व खुशी का माहौल बन गया। सभी बधाईयां देने लगे। प्रेरणा सिंह लाल शौर्यजीत सिंह के विजयी होने पर विधायक ईश्वर साहू, नपं अध्यक्ष हिमांशु वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षदगण व नगरवासियों ने बधाईयां दी।